फरारी के राइकोनेन ने यूएस ग्रांप्री जीती, पिछले 24 साल में सबसे उम्रदराज चैम्पियन रेसर बने
फरारी के रेसर किमी राइकोनेन ने यूएस ग्रांप्री फॉर्मूला-1 रेस जीती। फिनलैंड के राइकोनेन की यह 113 रेस बाद पहली जीत है। यह फॉर्मूला-1 के इतिहास में सबसे ज्यादा अंतराल के बाद रेस जीतने का रिकॉर्ड है। इससे पहले, इटली के रिकार्डो पेट्रीज के नाम 99 रेस के बाद पहली जीत का रिकॉर्ड था। उन्होंने 1983 में द. अफ्रीकन ग्रांप्री के बाद 1990 में सैन मेरिनो ग्रांप्री जीती थी। मार्च 2013 में आखिरी बार जीते थे राइकोनेन राइकोनेन को यूएस ग्रांप्री के पहले अपनी आखिरी जीत मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया ग्रांप्री में लोटस टीम की ओर से मिली थी। वे 2044 दिन बाद कोई रेस जीत सके हैं। 39 साल के राइकोनेन एफ -1 रेस जीतने वाले 24 साल बाद सबसे उम्रदराज रेसर बन गए हैं। 1994 में 41 साल के ब्रिटिश रेसर निगेल मेनसेल ने ऑस्ट्रेलिया ग्रांप्री जीती थी। राइकोनेन के करिअर की यह 21वीं जीत है। जबकि फरारी की ओर से 10वीं रेस जीती। राइकोनेन ने 308.405 किमी की रेस 1 घंटे 34 मिनट 18.643 सेकंड में जीती। रेड बुल के मैक्स वर्सटापेन दूसरे और मर्सडीज के लुईस हैमिल्टन तीसरे नंबर पर रहे। नीदरलैंड के वर्सटापेन ने राइकोनेन से ...